तीन जेलों में 66 कैदी, 48 जेलकर्मी संक्रिमत..

देश में फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 8,21,446 है। बुलेटिन के अनुसार देश में अब तक ओमिक्रॉन के कुल 4,461 मामलों का पता चला है। महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा 1,247 केस मिले हैं। उसके बाद राजस्थान में 645 और दिल्ली में 546 मामले सामने आए हैं ..

दिल्ली की तीन जेलों तिहाड़, मंडोली और रोहिणी में कम से कम 66 कैदियों और 48 जेल कर्मचारियों को कोरोना संक्रमित पाया गया है। जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सभी को आइसोलेशन में रखा गया। वे सभी तेजी से ठीक हो रहे हैं।

अधिकारी ने कहा कि तिहाड़ में कुल 42 कैदी और 34 कर्मचारी, मंडोली में 24 कैदी और आठ कर्मचारी और रोहिणी जेल में छह कर्मचारी कोरोना से संक्रमित पाये गये हैं। सभी को आइसोलेशन में रखा गया है। इसबीच स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटो में देश में कोरोना के 1,68,063 नए मामले सामने आए हैं।

मंत्रालय द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार कुल संक्रमित केसों की संख्या बढ़कर 3,58,75,790 हो गई है, जबकि कोरोना के कारण 277 लोगों की मौत हो गई है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 4,84,213 पहुंच गई है। इस दौरान पिछले 24 घंटों में 69,959 लोग बीमारी से उबरे हैं, जिससे रिकवर करने वालों की कुल संख्या 3,45,70,131 हो गई है।