तस्करों के पास से कछुआ कवच और आंत जब्त….

वन विभाग ने कछुआ तस्करी के मामले में एक महिला और एक पुरूष को गिरफ्तार किया है। तस्करों के पास से एक जीवित कछुआ एवं दो कछुओं कवच तथा आंत बरामद की है। यह तस्कर जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर पुलिस थाने चोपना में पकड़े गए हैं।
बैतूल वन परिक्षेत्र अधिकारी अमित साहू ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर चोपना 3 में कछुआ तस्करी के मामले में महिला नमिता पति गोरे सरकार होशंगाबाद एवं बाबूराम पिता द्रोण सरकार चोपना 3 को पकड़ा है।

श्री साहू ने कहा कि दोनों आरोपियों के पास से एक जिंदा कछुआ, दो कछुओ के कवच एवं कछुए की आंतें बरामद की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ वन प्राणी अधिनियम 1972 की धारा 2 की उपधारा 1/5/16/20/37 एवं 9/40/51/ तथा वन अपराध 69/41 के तहत कार्यवाही की है। रेंजर अमित साहू के द्वारा वन प्राणियों की तस्करी करने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।