उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव हारे ..

देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार बनाने की दिशा में अग्रसर है। लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करीब 6 हजार से ज्यादा मतों से हार गये हैं। उत्तराखंड भाजपा के लिए यह एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

उत्तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी खटीमा सीट से चुनाव हार गए हैं। वह राज्य के ऐसे तीसरे मुख्‍यमंत्री बने गए हैं, जो चुनाव हारे हैं। आपको बता दें कि इससे पहले 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार ने बीसी खंड़डूी के नेतृत्‍व में चुनाव लड़ा, लेकिन बीसी खंडूड़ी खुद चुनाव हार गए थे। वहीं, 2017 में कांग्रेस सरकार ने मुख्‍यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्‍व में चुनाव लड़ा लेकिन वह खुद दो सीटों से चुनाव हार गए थे। इस सूची में पुष्‍कर सिंह धामी का नाम भी दर्ज हो गया है।