
करवा चौथ पर मालदीव में हैं बिपाशा
आज करवा चौथ के मौके पर मालदीव में हॉलिडे मना रही हैं बिपाशा बसु। (Pics courtesy: bipashabasu instagram)

बिपाशा बसु इस वक्त मालदीव वकेशन पर हैं और इस हॉलिडे की ढेर सारी खूबसूरत और ग्लैमरस तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं।

बोल्ड और हॉट तस्वीरें
बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर कई बोल्ड और हॉट तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनका अलग-अलग अंदाज फैन्स का दिल जीत रहा है।

बिपाशा को यह जगह खास पसंद है और इसलिए अपने सकून भरे पलों को यहां फिर से इंजॉय कर रही हैं।

बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर ने अपने प्यार को मंकीज़ लव का नाम दिया है और सोशल मीडियो पर इस वर्ड को हैशटैग जरूर करते हैं।

बता दें कि बिपाशा ने करण सिंह ग्रोवर से करीब पांच साल पहले 2016 में शादी रचाई थी।

बिपाशा की यह पहली शादी है, लेकिन करण सिंह ग्रोवर की तीसरी शादी है। बिपाशा और करण अक्सर एक-दूसरे के साथ अक्सर रोमांटिक तस्वीरें शेयर किया करते हैं।
