प्रदेश में कोरोना संक्रमण बारिश के मानिंद कभी तेज तो कभी धीमी गति से अपने पैर पसार रहा है ! अहिस्ता अहिस्ता इसके मामले लगातार बढ़ रहे है। सोमवार को 5273 जांच में 159 नए पॉजिटिव मिले है। इसमें इंदौर में सबसे ज्यादा 88 मरीज मिले है।

प्रदेश के अलग-अलग अस्पताल में संदिग्ध/ संक्रमित 33 मरीज भर्ती है। इनमें से 8 ऑक्सीजन सपोर्ट पर है। प्रदेश में अब तक 10 लाख 47 हजार 49 लोग संक्रमित हो चुके है। इनमें से 10 लाख 35 हजासर 58 ठीक हो चुके है। कोरोना के कारण अब तक 10 हजार 746 की जान जा चुकी है। कल सोमवार को 121 मरीज ठीक हुए। प्रदेश में अभी 1245 एक्टिव केस है।